![](/wp-content/uploads/2023/08/image_editor_output_image-333044080-1692977039634-780x470.jpg)
(शशि कोन्हेर के साथ प्रदीप भोई) : बिलासपुर – शुक्रवार की रात करीब 8 बजे सत्यम चौक के पास एक व्यक्ति ने खून की उल्टी की और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी, घटना को देखकर आसपास हड़कंप मच गया।
घटना सत्यम चौक के पास मदीना होटल के सामने की है, मृतक का नाम अजय कुमार चंदेल, हेमूनगर निवासी बताया जा रहा हैं, घटना की जानकारी लगते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुँचकर आगे की कार्यवाही में जुटी हैं।