BREAKING : छत्तीसगढ़ के ये 2 सहित 25 हस्तियों को मिलेगा पद्म श्री
![](/wp-content/uploads/2023/01/image_editor_output_image1520870661-1674663712591.jpg)
(शशि कोन्हेर) : पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया गया है. एक को पद्म विभूषण और 25 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान दिया गया. छत्तीसगढ़ के दो हस्तियों को भी पद्मश्री सम्मान से नवाजा जायेगा. अजय कुमार मंडावी और डोमर सिंह को पद्म सम्मान से नवाजा जायेगा. अजय कुमार को कलाकृतिय़ों का बेजोड नमूना तैयार करने के लिए पद्म सम्मान दिया जायेगा. डोमर सिंह कंवर को नाचा कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान केलिए पद्म सम्मान दिया जायेगा.
![](/wp-content/uploads/2023/01/20230125_214952.jpg)
![](/wp-content/uploads/2023/01/20230125_215006-200x300.jpg)
कला के ही क्षेत्र में अजय कुमार मंडावी को पद्म सम्मान दिया जायेगा. लकड़ी पर कला का शानदार नमूना उकेरने वाले अजय कांकेर के रहने वाले हैं. डोमर सिंह संवर ने सामाजिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया है. उन्होंने कई बाल शादी को रोकवाने में मदद की है. कला के क्षेत्र में जाने माने नाम डोमर सिंह ने देश के अलग अलग हिस्सों में 5000 से ज्यादा प्रस्तुति दी है. पश्चिम बंगाल के डॉ. दिलीप महालनोबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया है.