देश

नदी में नाव पलटी…. नाव पर सवार 9 महिलाओं समेत सभी 10 लोग डूबे

(शशि कोन्हेर) : यूपी के कुशीनगर के खड्डा इलाके में बुधवार सुबह नारायणी नदी में महिला मजदूरों से भरी नाव पलट गई। नाव पर सवार नौ महिलाओं समेत सभी 10 लोग डूब गए। नदी में मछली मार रहे मछुआरों ने सात को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन युवतियां लापता हो गईं। घटना की सूचना म‍िलते ही ज‍िले के आला अध‍िकारी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर द‍िया गया।

एक घंटे बाद म‍िली युवत‍ियों की लाशें

एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों का शव मिला। इसकी जानकारी होते ही गांव में चीख पुकार मच गई। नाव पर सवार महिला मजदूर नदी उस पार गेहूं की कटाई करने जा रहीं थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button