बिलासपुर

पुरानी रंजिश में खूनी बदला: जूना बिलासपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या

बिलासपुर में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खून का रूप ले लिया। दो साल पुराने विवाद का बदला लेने के लिए दो बदमाशों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Advertisement

घटना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे की है। जूना बिलासपुर निवासी 26 वर्षीय सानू खान उर्फ अमन, पिता इकबाल खान को आरोपी विकास तिवारी और सैफ खान ने पहले से बनाई गई साजिश के तहत पचरी घाट स्थित जल संसाधन विभाग के बैराज के पास बुलाया। मौका मिलते ही आरोपियों ने सानू पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए और फरार हो गए।

Advertisement
मृतक

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सानू बेहोश हो चुका था। परिजन उसे सिटी कोतवाली ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने सीधे सिम्स अस्पताल भेजने को कहा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पचरी घाट के पास हुई इस हत्या की खबर आग की तरह फैली और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

 

युवक की मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजन और स्थानीय युवक सिटी कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान थाने का घेराव किया गया और कुछ देर के लिए हालात तनावपूर्ण हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

 

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा – “मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मृतक और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश सामने आई है। विस्तृत जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।”

 

Related Articles

Back to top button