बिलासपुर

फिल्म लेट होने पर हंगामा, 36 मॉल के सिनेमा हॉल में दर्शकों का बवाल

(भूपेन्द्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के 36 मॉल स्थित सिने मैक्स में फिल्म ‘धुरंधर 2’ के प्रीमियर शो के दौरान जमकर हंगामा हुआ। फिल्म की प्रिंट समय पर नहीं पहुंचने के कारण शो करीब एक घंटे देरी से शुरू हुआ, जिससे नाराज दर्शकों ने टिकट के पैसे वापस करने की मांग कर दी। दरअसल, दर्शकों ने ‘धुरंधर 2’ का शाम 5 बजे का प्रीमियर शो देखने के लिए पहले से टिकट बुक कराया था। परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन शाम 6 बजे तक भी शो शुरू नहीं हो पाया।

Advertisement

लगातार हो रही देरी से नाराज दर्शक सिनेमा हॉल से बाहर निकल आए और जमकर हंगामा किया। लोगों ने टिकट के पूरे पैसे वापस करने की मांग की। कुछ दर्शकों ने आरोप लगाया कि प्रीमियर शो के नाम पर उनसे ज्यादा कीमत वसूली गई थी। वहीं, सिने मैक्स प्रबंधन का कहना है कि फिल्म की प्रिंट समय पर नहीं पहुंचने के कारण शो शुरू होने में देरी हुई।

Advertisement

प्रबंधन ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक दर्शकों का गुस्सा बढ़ चुका था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में स्थिति को शांत कराया गया, लेकिन इस घटना ने सिनेमा हॉल प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button