बिलासपुर

हेलमेट जागरूकता अभियान: पुलिस अधीक्षक ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को बांटे हेलमेट….

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर जिला यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पुलिस पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारियों और जरूरतमंद नागरिकों को हेलमेट का वितरण किया।

Advertisement

इसके साथ ही शहर के सभी पेट्रोल पंप संचालकों से अपील की गई कि बिना हेलमेट के पेट्रोल न दिया जाए ताकि लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े।

Advertisement

यातायात नियमों के उल्लंघन को देखते हुए मुख्य सड़कों पर चालानी कार्रवाई तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से हेलमेट दान करने की भी अपील की, ताकि जरूरतमंद लोग अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यह अभियान जिला यातायात पुलिस और जन सहयोग से लगातार चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में एएसपी रामगोपाल करियारे, डीएसपी शिवचरण परिहार, डीएसपी मंजुलता केरकेट्टा समेत कई अधिकारी, जवान और आम नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button