बिलासपुर

बिजली बंद की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों ने किया धरना प्रदर्शन….

Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर/बिल्हा – रोज-रोज हो रहे बिजली बंद को लेकर सरगांव नगर लोग काफी परेशान हो गए थे। कई बार शिकायत के बाद भी बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रही थी। बिजली की बिगड़ी इस व्यवस्था को लेकर सरगांव नगर के वासियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

Advertisement

वही नगरवासियों ने यह साफ कर दिया कि अगर जल्द ही बिजली व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरने में सरगांव नगर के लोग एकजुट हुए और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

वहीं अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बिजली व्यवस्था जल्द ही सुधार ली जाएगी। हम आपको बता दें कि सरगांव नगर पंचायत की बिजली व्यवस्था का यह हाल है तो ग्रामीण क्षेत्र की क्या स्थिति होगी समझा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button