राजस्व निरीक्षक कार्यालय में ACB की दबिश : एक RI गिरफ्तार, दूसरा फरार, CCTV में कैद हुई RI तस्वीर.

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीबी ने बड़ी कार्यवाही की है.गौरेला स्थित राजस्व निरीक्षक कार्यालय में बुधवार को एसीबी की 11 सदस्यीय टीम ने दबिश देकर दो राजस्व निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की।शिकायतकर्ता रंजीत राठौर से जमीन संबंधित कार्य के एवज में राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चन्द्रसेन और घनश्याम भारद्वाज पर रिश्वत की मांग करने का आरोप था. शिकायत पर टीम ने कार्यालय में दबिश दी, एक आरआई संतोष कुमार चंद्रसेन को टीम ने रंगे हाथों पकड़ा जबकि एक अन्य राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज मौके से फरार हो गया.
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है , यहां एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गौरेला तहसील के राजस्व निरीक्षक संतोष चंद्र सेन को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है, मिली जानकारी के मुताबिक गौरेला के ग्राम आंदुल निवासी शिकायत कर्ता रंजीत राठौर से 50 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार हुआ है,जानकारी के अनुसार,राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चन्द्रसेन और घनश्याम भारद्वाज पर शिकायतकर्ता रंजीत राठौर से जमीन संबंधित कार्य के एवज में रिश्वत की मांग करने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी बिलासपुर की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी टीम ने संतोष कुमार चन्द्रसेन को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी घनश्याम भारद्वाज, जो कि रिश्वत की रकम ले चुका था, मौके से फरार हो गया,आपको बता दें कि इस साल एंटी करप्शन ब्यूरो की जिले मे यह दूसरी कार्रवाई है, इसके पहले जनपद पंचायत गौरेला के लोकपाल को भी एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था.
एसीबी की टीम ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है, जो मामले में अहम साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत की जाएगी। इसके साथ ही कार्यालय से संबंधित दस्तावेजों को भी जब्त किया गया है, ताकि जांच को और पुख्ता बनाया जा सके।




