छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, टीआई व एसआई का तबादला.

रायपुर – छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है… पुलिस मुख्यालय ने 30 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है… जिसमें 29 निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक शामिल हैं…
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्यभर में पदस्थ 29 इंस्पेक्टर और 1 सब-इंस्पेक्टर का ट्रांसफर किया गया है… यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया गया है…
तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना स्थल पर तत्काल जॉइनिंग के निर्देश दिए गए हैं… माना जा रहा है कि आने वाले समय में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए इस तरह के फेरबदल जारी रह सकते हैं…




