छत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस सरकार के विरोध में  भाजपा कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर- (सरगुजा) : छत्तीसगढ़  कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में भाजपा का कांग्रेस हटाओ-छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान  के तहत विधानसभा स्तरीय   जिला कार्यसमिति के बैठक का आयोजन जंप क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिनकरा हाईस्कुल मैदान में 3 जनवरी को आयोजित हुई ।

इस आयोजन में क्षेत्र के काफी  लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक एवं आमसभा के मुख्य अतिथि भाजपा के सरगुजा संभाग प्रभारी माननीय  संजय श्रीवास्तव ,  जिला प्रभारी माननीय  ज्योतिनंद दुबे रहे । मचाशीनो में मुख्य रूप से भाजपा  जिलाध्यक्ष   ललन प्रताप सिंह   अनिल सिंह मेज़र , अखिलेश सोनी, पूर्व सांसद  कमलभान सिंह की उपस्थित रहे।  आयोजित बैठक एवं आमसभा   के  मुख्य वक्ता  संजय श्रीवास्तव ने  छत्तीसगढ़  कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए सूबे के कांग्रेस सरकार को  निकम्मी सरकार बताया और कहा छत्तीसगढ़ की जनता  प्रदेश के कांग्रेस  सरकार के बढगे कारगुज़ारियों  से त्रस्त हो गई है।

सूबे की  जनता कांग्रेस के शासन को उखाड़ फेंकने तैयार बैठी है । इस आमसभा में शरीक  भाजपा कार्यकर्ता एवं हजारों के तादाद में  उपस्थित   आमजन इस बात की खुद प्रमाण है।  छत्तीसगढ़ की निकम्मी मौजूदा सरकार को हटाने कमर कस कर तैयार है ‌।

सम्मेलन को अनिल सिंह मेज़र,  अखिलेश सोनी,  भारत सिंह सिसोदिया ने भी सम्बोधित किया। और प्रदेश सरकार के नीति को ग़लत करार दिया। मंच संचालन दिनेश साहू ने किया। सम्मेलन में अभिमन्यु  गुप्ता,  प्रशांत त्रिपाठी, अंबिकेश केसरी,  दिनेश शुक्ला,  मधुसूदन शुक्ला, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, संजीव सेठ,   सुभाष अग्रवाल,  दिनेश गुप्ता, राजेंद्र जायसवाल,  सत्यनारायण साहू,  राजेन्द्र गुप्ता, लक्ष्मणसाहू, मुकेश सिंह, मदनराजवाड़े सहित समस्त आमजन, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button