छत्तीसगढ़

भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने मोहन मरकाम पर अपनी ही टीम पर सेल्फ गोल मारने का कसा तंज.. और दी बहस की चुनौती..!

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – आपको याद ही होगा कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम ने 1 दिन पहले ही अपने बयान में कहा था कि, कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में “भाजपा के 15 साल बनाम कांग्रेस के 5 साल” को लेकर उतरेगी। मतलब कांग्रेस आगामी चुनाव में भाजपा द्वारा 15 साल में किए गए कार्य और 5 साल में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा किए गए कार्यों की तुलना के आधार पर जनता से वोट मांगेगी।

श्री मोहन मरकाम के इस बयान पर तंज कसते हुए भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री श्री ओपी चौधरी ने टिप्पणी की है कि.. भाजपा के 15 साल और कांग्रेस के 5 साल में किए गए कार्यों की तुलना की बात कर मोहन मरकाम ने अपनी ही टीम पर सेल्फ गोल मार दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बने 15 सालों के कार्यकाल में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को ₹13000 से बढ़ाकर ₹92000 कर दिया था। इसी तरह धान खरीदी 5 लाख मैट्रिक टन से बढ़ाकर 77 लाख मैट्रिक टन कर दी गई। प्रदेश में विद्युत का उत्पादन 4 हजार मेगावाट से बढ़ाकर 22000 मेगावाट कर दिया गया। इसी तरह भाजपा के शासनकाल में 72000 विद्युत पंपों की संख्या को बढ़ाकर साढ़े लाख कर दिया गया। श्री चौधरी ने इसी तरह से 26% सिंचाई को बढ़ाकर 36% कर दिया गया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने इसी तरह भाजपा के कार्यकाल में बनी पीएमजीएसवाई सड़कें स्कूलों की संख्या कॉलेजों की संख्या और मेडिकल कॉलेजों की संख्या का उल्लेख करते हुए बहस की चुनौती देते हुए कहा कि वे भाजपा के 15 साल बनाम कांग्रेस के 5 साल को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम के साथ बहस करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि, श्री मरकाम कब आ रहे हैं मुझे बताने की कृपा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button