बिलासपुर

भाजपा नेता प्रमोद सिंह ने किया आत्मसमर्पण, सोशल मीडिया में धर्म को जोड़कर मुख्यमंत्री के खिलाफ की थी झूठी टिप्पणी….

(आशीष मौर्य के साथ प्रदीप भोई) : बिलासपुर – भाजपा को प्रमोट करने और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले सोशल मीडिया हल्ला बोल ग्रुप के एडमिन प्रमोद सिंह ने आज सुबह सिविल लाइन थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। प्रमोद सिंह और साथियों द्वारा पिछले दिनों सोशल मीडिया में की गई एक पोस्ट को कांग्रेसियों ने आपत्तिजनक माना था और उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

जिसमे तत्काल दो लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई थी। पुष्पेंद्र त्रिपाठी और राकेश चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत मिल चुकी हैं। एफ आई आर में कुल छः लोगों को नामजद किया गया था। आज एक और आरोपी ने गिरफ्तारी दे दी तो वही कुछ भाजपा समर्थित महिलाएं आरोपी का बचाव करने और पुलिस पर दबाव बनाने सिविल लाइन थाने का घेराव करने पहुँच गईं। हालांकि उनके हल्ला गुल्ला का पुलिस पर कोई प्रभाव नही पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button