जन्मदिन विशेष : सभी ने दी अपने दुलरवा कका को जन्मदिन की बधाईयां….
![](/wp-content/uploads/2023/08/image_editor_output_image-449447855-1692778382252-780x470.jpg)
(शशि कोन्हेर) : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर आज रायपुर पाटन दुर्ग बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश का माहौल त्यौहारमय हो गया।
![](/wp-content/uploads/2023/08/image_editor_output_image-556337359-1692778323106.jpg)
आज सबसे पहले श्री भूपेश बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल ने जन्मदिन पर श्री भूपेश बघेल की आरती उतारी और उनका मुंह मीठा कराया।
![](/wp-content/uploads/2023/08/20230823_131132-1024x682.jpg)
इसके बाद प्रदेश के अधिकारियों और नेताओं का तांता लग गया। एक के बाद एक सभी अपने प्रिय मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें बुके माला और शुभकामनाएं प्रदान कर बधाइयां देते रहे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दूरभाष पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री बघेल को स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री बघेल के सुदीर्घ और स्वथ्य जीवन की कामना की।
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर दूरभाष पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री बघेल के स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को दूरभाष पर आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की।
श्रीमती प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को दूरभाष पर आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की।
![](/wp-content/uploads/2023/08/20230823_130907-1024x682.jpg)
![](/wp-content/uploads/2023/08/20230823_130934-1024x682.jpg)
![](/wp-content/uploads/2023/08/1692774526_821804df601e709b5cbc.jpg)
![](/wp-content/uploads/2023/08/1692774586_2f2c2cc83bd74fc125ea-1024x682.jpg)
![](/wp-content/uploads/2023/08/1692774336_42bf25f9c1529b7fa3fc-1024x683.jpg)
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यसचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, श्री अंकित आनंद, डॉ. एस. भारतीदासन, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर ग्रामीण श्री अजय यादव, संचालक प्रशासन अकादमी श्री टीसी महावर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
![](/wp-content/uploads/2023/08/1692773294_f0c4fc104614b46f4c93-1024x682.jpg)
![](/wp-content/uploads/2023/08/1692777411_2d54c4875da6a739cad41-1024x682.jpg)
![](/wp-content/uploads/2023/08/20230823_130957-1024x682.jpg)
![](/wp-content/uploads/2023/08/20230823_130923-170x300.jpg)
![](/wp-content/uploads/2023/08/20230823_130846-1024x682.jpg)
![](/wp-content/uploads/2023/08/20230823_130854-300x288.jpg)
![](/wp-content/uploads/2023/08/20230823_132843-1024x683.jpg)
![](/wp-content/uploads/2023/08/20230823_132839-1024x682.jpg)