बिलासपुर

बिलासपुर जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद ‘खर्चापानी’ की मांग? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

(जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर के जिला अस्पताल से एक गंभीर मामला सामने आया है। डिलीवरी के बाद मरीजों के परिजनों से ‘खर्चापानी’ के नाम पर पैसे मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

मामला जिला अस्पताल बिलासपुर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक महिला स्टाफ प्रसव के बाद मरीज के परिजनों से पैसों की मांग करती नजर आ रही है। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के बाद ‘रिवाज’ या ‘खर्चापानी’ के नाम पर रकम मांगी जाती है। बताया जा रहा है कि सरकारी अस्पतालों में प्रसव सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध हैं। इसके बावजूद यदि पैसों की मांग की जा रही है तो यह नियमों के खिलाफ है।

Advertisement

आरोप है कि आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों से तो आसानी से रकम ले ली जाती है, लेकिन गरीब और जरूरतमंद परिवारों पर भी दबाव बनाया जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और जांच की मांग उठ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।अब सवाल यह है कि निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के दावों के बीच ‘खर्चापानी’ की यह मांग कितनी सच है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

Related Articles

Back to top button