बिलासपुर

बेल्ट और चाकू से हमला कर युवक से लूट, लालखदान में बदमाशों का आतंक

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – लालखदान इलाके में देर रात चाकूबाजी और लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर पहले बेल्ट से हमला किया, फिर चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी लूटपाट कर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को डायल-112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। खास बात यह है कि तीन दिनों के भीतर इलाके में लूटपाट की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिससे तोरवा पुलिस की गश्त और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Advertisement

घटना देर रात लालखदान क्षेत्र की है, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को घेरकर बेल्ट और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश उसके पास मौजूद सामान लूटकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और खून से लथपथ घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना पर तोरवा पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

लगातार हो रही लूट और चाकूबाजी की घटनाओं से लालखदान क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। तीन दिन के भीतर दूसरी बड़ी वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button