
बलरामपुर जिले के कुसमी इलाके में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने खेतों में उगाई गई अफीम की पूरी फसल को जब्त कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बलरापुर गांव में अवैध तरीके से खेतों में अफीम की खेती की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए खेतों में लगे अफीम के पौधों को उखाड़ना शुरू किया।
अधिकारियों ने एक-एक पौधे को उखाड़कर बोरों में भरवाया और पूरी फसल को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद जब्त अफीम के पौधों को जिला मालखाने में सुरक्षित रखने के लिए भेज दिया गया है, प्रशासन का कहना है कि अवैध अफीम की खेती करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




