बिलासपुर

भारत बंद का असर: बिलासपुर में सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों का प्रदर्शन, लेबर कोड के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर – देशव्यापी भारत बंद का असर बिलासपुर में भी देखने को मिला, जहां सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों ने नए लेबर कोड के विरोध में प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी को भारत बंद के समर्थन में छत्तीसगढ़ सेल्स प्रमोशन एम्पलाईज यूनियन, बिलासपुर इकाई ने हड़ताल और प्रदर्शन किया। सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक यूनियन के सदस्य विभिन्न स्थानों पर सक्रिय रहे और मेडिकल कॉम्प्लेक्स स्थित धरना स्थल पर जुटकर विरोध दर्ज कराया।

Advertisement

इकाई अध्यक्ष दिनेश पटेल ने कहा कि नए लेबर कोड लागू होने से कर्मचारियों को नौकरी से निकालना आसान हो जाएगा और श्रमिकों की सुरक्षा कमजोर पड़ेगी। उपाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि इससे यूनियनों के अधिकार सीमित होंगे और नियोक्ताओं की मनमानी बढ़ेगी। वहीं कोषाध्यक्ष कमलेश यादव ने स्थायी रोजगार की जगह अस्थायी नियुक्तियों में बढ़ोतरी की आशंका जताई।

Advertisement

सहसचिव लोकेश त्रिवेदी ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कमजोर होने की बात कही। प्रदर्शन के बाद यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने एफएमआरएआई के बैनर तले बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए नए वेज कोड बिल को रद्द करने और पुराने श्रम कानूनों को बहाल करने की मांग की।

 

 

यूनियन ने ड्राफ्ट सीड बिल, इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल और शांति न्यूक्लियर बिल को भी वापस लेने की मांग उठाई। आंदोलन में 1023 सदस्यों और ट्रेड यूनियन काउंसिल का समर्थन रहा। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो चरणबद्ध आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button