सोलापुरी माता पूजा में उमड़ा जनसैलाब, तुळजा भवानी स्वरूप के दर्शन से गूंजा शुभम विहार

बिलासपुर के शुभम विहार वार्ड क्रमांक 12 में इन दिनों भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है… जहां पिछले 9 वर्षों से आयोजित हो रही श्री श्री सोलापुरी माता पूजा इस बार भी पूरे भव्यता के साथ जारी है… 22 मार्च से शुरू हुए इस आयोजन में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।पूजा के छठवें दिन माता ने तुळजा भवानी के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए… जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण छा गया है… विशेष बात यह है कि इस आयोजन में बंगाल से आए पुजारी द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई जा रही है…
सोलापुरी माता पूजा को लेकर लोगों में गहरी आस्था है… मान्यता है कि इस पूजा से बढ़ती गर्मी का प्रभाव कम होता है और चेचक जैसी बीमारियों से भी बचाव होता है… इसी विश्वास के साथ श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।पूजा पंडाल में सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है… जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है… वहीं श्रद्धालुओं के लिए लकी ड्रॉ कूपन की व्यवस्था ने भी लोगों के उत्साह को और बढ़ा दिया है, श्रद्धा, परंपरा और उत्सव का यह संगम शुभम विहार में लोगों को एकजुट कर रहा है… और सोलापुरी माता पूजा क्षेत्र की आस्था का एक प्रमुख केंद्र बनती जा रही है।
पूजा पंडाल में सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है… जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है…इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष यू. मुरली राव, उपाध्यक्ष संजीव पाल, महासचिव एन. रमना मूर्ति, सदस्य प्रेमलाल चौहान, एम. तावडू और साईंराम पंडित सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही…वहीं श्रद्धालुओं के लिए लकी ड्रॉ कूपन की व्यवस्था ने भी लोगों के उत्साह को और बढ़ा दिया है।




