रायगढ़

डैम में मिली दो सगी बहनों की लाश….

रायगढ़ – मंगलवार की सुबह चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पचधारी डैम में उस समय सनसनी फैल गई, जब दो सगी बहनों के शव पानी में तैरते हुए पाए गए। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया।

Advertisement

इस संबंध में चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि मृतकों की पहचान विनोबा नगर निवासी विंध्या जाटवर (19) और अंजली जाटवर (15) के रूप में हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लंबे समय तक पानी में डूबे रहने के कारण मृतकों के शव पूरी तरह अकड़ गए थे। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से घटना की तहकीकात कर रही है।

Advertisement

गौरतलब हो कि गर्मी के मौसम में पचधारी डैम का एनीकेट पहले भी खतरनाक साबित होता रहा है। प्रशासन ने इसे प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर रखा है, लेकिन बावजूद इसके लोग यहां नहाने आते हैं।

Related Articles

Back to top button