देश

बबीता जी हुई गिरफ्तार, 4 घंटे बाद मिली जमानत….

(शशि कोन्हेर) : हांसी(हरियाणा)। टेलीविजन के चर्चित सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि 4 घंटे के पूछताछ के बाद पुलिस ने मुनमुन दत्ता को जमानत पर रिहा भी कर दिया है। मुनमुन दत्ता हरियाणा के हांसी पुलिस स्टेशन पहुंची और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार ष्ठस्क्क विनोद शंकर के समक्ष पेश हुई। उनके खिलाफ दलित समाज पर टिप्पणी करने के आरोप के तहत एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुनमुन दत्ता को गिरफ्तार कर लिया और फिर 4 घंटे तक पूछताछ की गई और बाद में जमानत कर रिहा कर दिया गया।


एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज। मुनमुन दत्ता के खिलाफ 13 मई 2021 को एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद मुनमुन ने इस मामले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाकर याचिका दायर की, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 22 सितंबर 2021 को इस याचिका को खारिज कर दिया। आपको बता दे कि मुनमुन दत्ता ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन पर अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसी विवाद के चलते हांसी में मुनमुन दत्ता के खिलाफ लंबे से केस चल रहा था। हंगामे में बाद मुनमुन ने मांग ली थी माफी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button