बिलासपुर

लापता मासूम की लाश नहर में मिली, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़….

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां डेढ़ वर्षीय मासूम हिमांशु यादव की लाश दो दिन बाद नहर से बरामद हुई। ग्राम टिकारी निवासी मासूम बुधवार दोपहर घर से खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने तलाश की तो घर के पीछे नहर किनारे उसका ब्रश मिला। आशंका जताई गई कि बच्चा नहर में गिर गया होगा।

Advertisement

 

Advertisement

इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नहर में करीब 10 किलोमीटर तक सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम केवतरा में ग्रामीणों ने नहर की झाड़ियों में फंसा शव देखा। पुलिस ने परिजनों को बुलाया, जिन्होंने शव की पहचान हिमांशु के रूप में की।

 

करीब 15 किलोमीटर दूर मिला मासूम का शव देखकर परिजन बदहवास हो गए। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की असमय मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया है और पूरे गांव में गम का माहौल है।

Related Articles

Back to top button