सुपारी किलिंग का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार….

(मनीष नामदेव) : मुंगेली जिले से सुपारी किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फास्टरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दाबो में हेमप्रसाद साहू की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई।
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। तरवरपुर सोसायटी के प्रबंधक नेतराम साहू पर 50 हजार रुपये में सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप सामने आया है।वारदात उस वक्त हुई, जब मृतक हेमप्रसाद साहू अपने साथी के साथ दाबो रोड किनारे बैठे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर साइबर टीम ने आरोपियों तक पहुंच बनाई और मामले का खुलासा किया। पुलिस ने इस हत्याकांड में चार आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 53/2025 दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसके बाद आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।




