विदेश

पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ता जा रहा है अत्याचार.. 42 वर्षीय महिला से हुआ दुष्कर्म

(शशि कोन्हेर) : पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के मामले थम नहीं रहे हैं। सिंध प्रांत में एक महिला के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां एक 42 वर्षीय भील महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं, दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने पीड़िता की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान दया भील के रूप में हुई है।

Advertisement


जानकारी के मुताबिक, कुछ दरिंदों ने पहले दया को अपनी हवस का शिकार बनाया। बाद में वहशियों ने सिर तन से अलग कर दिया और स्तन भी काट दिए। महिला की लाश को खेत में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि लाश को ठिकाने लगाने से पहले उसके सिर की खाल भी उधेड़ दी थी।

Advertisement
Advertisement


इस वारदात के बाद सिंध की सांसद कृष्णा कुमारी ने पीड़िता के घर पहुंचीं। सांसद ने कहा कि विधवा दया की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव बहुत बुरी हालत में मिला। सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। दरिंदों ने पूरे सिर का मांस नोच डाला था।

Advertisement


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना सिंध के संघर जिले के सिंझोरे की है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस मामले में अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। इसके अलावा आरोपियों की पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button