कोरबा
सहायक जेल अधीक्षक निलंबित, फरार बंदियों पर 10 हजार का इनाम घोषित….

कोरबा जेल से चार बंदियों के फरार होने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक जेल अधीक्षक विजयानंद सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले तीन जेल पहरियों को भी निलंबित किया जा चुका है।
जेल ब्रेक के बाद से पुलिस ने फरार बंदियों की तलाश तेज़ कर दी है। लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। इसी बीच कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने फरार बंदियों की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वालों के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।




