प्लाजा में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : कोरबा में सोमवार सुबह भीषण आगजनी से हड़कंप मच गया। पावर हाउस रोड स्थित से प्लाजा में लगी आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है।कोरबा शहर के पावर हाउस रोड स्थित से प्लाजा में संचालित पद्मिनी ज्वेलर्स की ऊपरी मंज़िल पर सोमवार सुबह अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों तक फैलने लगी। हालात बिगड़ते देख स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने तुरंत बगल की दुकानों से सामान हटाना शुरू कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग की तेज लपटों के चलते कुछ दुकानों की शटर और लाफ्टर गिर गए, जिससे वे पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग फैलने का खतरा और बढ़ गया। सूचना मिलते ही सीएसईबी की डीएसपीएम इकाई से दमकल वाहन और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। प्रशासन ने अन्य उपक्रमों से भी अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाने के निर्देश दिए हैं।
आग का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है, नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।




