छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में विधानसभा स्तरीय बैठक, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने की चर्चा..क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और संगठन मंत्री पवन साय रहे मौजूद

रायपुर :  आज भाजपा कार्यालय, राजनांदगांव में विधानसभा स्तरीय बैठक की हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल व संगठन मंत्री पवन साय सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बैठक में मौजूद पार्टीजनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पास मोदी जी के 8 साल और भाजपा के 15 साल की उपलब्धियों का भंडार है। भारतीय जनता पार्टी ने गरीब कल्याण की अनेकों योजनाए शुरू की हैं।

वहीं प्रदेश में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है। अब देश मे छत्तीसगढ़ की पहचान ED से होने लगी है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में आगामी चुनाव के कार्यक्रम और रणनीति को लेकर चर्चा की व पिछले कार्यों को लेकर समीक्षा भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button