देश

चंडीगढ़ में सेना के जवानों ने संभाला मोर्चा 80 फीसदी शहर में लौटी बिजली….

(शशि कोन्हेर) : चंडीगढ़ – पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ 36 घंटे से भी ज्यादा समय से अंधेरे में डूबी हुई है। लेकिन अब सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। सेना का टेक्नीकल विंग बिजली बहाल करने में जुटा है। अभी तक शहर के 80 फीसद हिस्से में बिजली बहाल कर दी गई है। वहीं, रात 10 बजे तक पूरे शहर में लाइट आ जाएगी।

बता दें कि शहर में सोमवार रात से बिजली संकट जारी है। स्थिति ये है कि लोगों के घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए हैं। मोबाइल की बैटरी खत्म होने लगी है, जिससे लोग परेशान हैं। एस्मा लागू होने के बावजूद बिजली कर्मचारी हड़ताल को खत्म करने के लिए राजी नहीं है। कर्मचारियों की हड़ताल अभी भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button