आर्किटेक्ट श्याम शुक्ला की बेटी को मिली जान से मारने की धमकी….चाचा पर लगाया आरोप
![](/wp-content/uploads/2022/07/PicsArt_12-27-08.54.23-8-780x470.jpg)
बिलासपुर – प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट श्याम शुक्ला की बेटी को अपहरण की धमकी दी गई है। छात्रा स्तुति शुक्ला ने इस घटना की शिकायत तारबाहर थाने में की है। स्तुति ने अपने चाचा पर अपहरण का आरोप लगाया है।
तारबाहर थाने में की गई शिकायत के अनुसार आर्किटेक्ट श्याम शुक्ला की पुत्री स्तुति ने सुरक्षा की मांग करते हुए बताया है कि उसके चाचा घनश्याम शुक्ला ने उसे अपहरण की धमकी दी है। साथ ही यह भी धमकी दी है कि अगर यह बात किसी को बताई गई तो इसका अंजाम भुगतना होगा। कोई भी इल्जाम लगवा कर परिवार को फंसा दिया जाएगा।
![](/wp-content/uploads/2022/07/img-20220714-wa002494585217714423589.jpg)
इस घटना के बाद से छात्रा डरी हुई है। दिल्ली में कानून की फोर्थ ईयर की शिक्षा ले रही छात्रा ने अपने भविष्य को लेकर आशंका जताते हुए कहा है कि उसे पूरी सुरक्षा दी जाए वरना उसका भविष्य खराब हो जाएगा। छात्रा ने पुलिस से अपने परिवार की भी सुरक्षा की मांग की है जो इस घटना के बाद से सदमे में है।
![](/wp-content/uploads/2022/07/img-20220714-wa002366520848333651441061.jpg)
![](/wp-content/uploads/2022/07/img-20220714-wa00228958028690089064126.jpg)