छत्तीसगढ़

विष्णु नगर वार्ड क्रमांक 16 (कुदुदंड)के पार्षद उपचुनाव में कांग्रेस की अनिता कश्यप के अलावा भाजपा से श्रद्धा जैन और निर्दलीय शैल यादव में होगा मुकाबला

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :कुदुदंड विष्णु नगर वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद उपचुनाव में अनीता कश्यप ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आज नामांकन दाखिल किया है। जबकि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रद्धा जैन कल गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर चुकी है। इसके अलावा इस उपचुनाव में एक मजबूत निर्दलीय प्रत्याशी शैल यादव भी चुनाव मैदान में हैं।

तीनों ही प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार कर शुरू दिया है। अनीता कश्यप जहां नामांकन के तुरंत बाद लोगों से संपर्क में जुट गई। वहीं शैल यादव ने भी अपना चुनाव प्रचार प्रारंभ कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रद्धा जैन के समर्थकों द्वारा आज वार्ड में निकाली गई रैली में जिस तरह पूर्व मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अमर अग्रवाल शामिल होकर लोगों से वोट मांगते दिखे। उससे यह साफ हो गया है कि विष्णु नगर वार्ड के पार्षद पद का उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा का मुकाबला बन जाएगा। जिसमें तीसरी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही शैल यादव की उम्मीदवारी भी निर्णायक हो सकती है।


(फोटो-महेश तिवारी)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button