बिलासपुर

बिलासपुर सेंट्रल जेल में फिर कैदी की मौत, एक महीने में चौथी घटना

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर केंद्रीय जेल में एक बार फिर एक कैदी की मौत से जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीने में दर्द की शिकायत के बाद कैदी को सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिछले एक महीने में जेल के भीतर यह चौथी मौत है।

Advertisement

मृतक की पहचान 31 वर्षीय प्रभु कुमार मनहर के रूप में हुई है, जो वर्ष 2024 से पॉक्सो एक्ट के मामले में 20 साल की सजा काट रहा था। जेल अधीक्षक के अनुसार वह पिछले कई दिनों से सीने में दर्द से पीड़ित था और जेल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे सिम्स रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

Advertisement

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। लगातार हो रही कैदियों की मौतों ने जेल की स्वास्थ्य सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button