बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में नए सत्र की शुरुआत, शालाओं में गूंजीं फिर से घंटियां

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ में आज से नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत हो गई है। स्कूलों में एक बार फिर से बच्चों की चहलकदमी और घंटियों की आवाज़ गूंजने लगी है। इसी अवसर पर बिलासपुर के शंकर नगर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा से हुई, जिसमें शाला विकास समिति के अध्यक्ष व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश लालवानी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। बच्चों का पारंपरिक स्वागत तिलक और माला पहनाकर किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को पुस्तकें भी वितरित की गईं।

Advertisement

अपने संबोधन में राकेश लालवानी ने बच्चों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय परिसर में बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button