बिलासपुर
शिवनाथ नदी में डूबे जीजा-साला, तलाश में जुटी पुलिस और SDRF की टीम

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – बिल्हा थाना क्षेत्र के चुराघाट एनीकट में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां नहाने के दौरान रेल कर्मचारी संतोष राम पानी में डूब गया। उसे बचाने के लिए उसका साला अनुज कुमार नदी में कूद गया, लेकिन वह भी डूब गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
नदी में तेज बहाव के कारण अब तक दोनों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि शव बहाव में आगे निकल गए होंगे, जिनकी तलाश जारी है।
इस हादसे से परिवार में मातम पसरा हुआ है, और स्थानीय ग्रामीण भी खोजबीन में मदद कर रहे हैं।




