छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सलियों के शव बरामद, ऑपरेशन जारी

बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। दक्षिण बस्तर क्षेत्र में डीआरजी की टीम अभियान पर निकली थी, इसी दौरान आज सुबह करीब 5 बजे से डीआरजी और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।

Advertisement

सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से अब तक दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।हालांकि, ऑपरेशन अभी भी जारी होने के कारण मुठभेड़ के सटीक स्थान, अभियान में शामिल जवानों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारियां फिलहाल साझा नहीं की जा रही हैं, ताकि ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ऑपरेशन पूर्ण होने के बाद पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी अलग से साझा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button