छत्तीसगढ़
खनिज विभाग में फेरबदल: बिलासपुर समेत 5 उप संचालक और 4 खनिज अधिकारियों का तबादला

रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने खनिज विभाग में प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 5 उप-संचालकों और 4 खनिज अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आदेश महानदी भवन स्थित मंत्रालय के खनिज विभाग मुख्यालय से पारित किया गया। फेरबदल में बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा और रायपुर जैसे ज़िलों के अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। यह निर्णय खनिज विभाग के कार्य संचालन और निगरानी को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।





