देश

अमिताभ बच्चन ने 23 करोड़ रूपए में बेचा…दिल्ली का अपना बंगला “सोपान”

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने दक्षिणी दिल्ली के गुलमोहर पार्क स्थित अपना आवास बेच दिया है। यह आवास अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन के नाम पर था। सोपान से हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन की यादें जुड़ी थी। कहा जा रहा है कि अमिताभ ने सोपान 23 करोड़ रुपये में निजोन ग्रुप के सीईओ अवनी बदेर को बेच दिया है। गत वर्ष सात दिसंबर को उन्होंने इस प्रापर्टी का रजिस्ट्रेशन करवाया था। आवास बिकने की खबर सामने आने के बाद गुलमोहर पार्क में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Advertisement
Advertisement

418.05 वर्ग में फैला है आवास

Advertisement

सोपान 418.05 वर्ग मीटर में फैला है। यह बच्चन परिवार का पहला मकान था। यह बंगला तेजी बच्चन के नाम पर पंजीकृत था। आकाशवाणी में काम करते हुए तेजी बच्चन को यहां प्लाट मिला था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button