विदेश

बूचा में 410 नागरिकों की बर्बर हत्या के बाद अमेरिका ने पुतिन, उनकी बेटियों और बैंकों पर लगाया सख्त प्रतिबंध

यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बूचा में 410 नागरिकों की बर्बर तरीके से हत्‍या के बाद पूरी दुनिया का आक्रोश रूस के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को यूरोपीय संघ ने रूस के खिलाफ पांचवें नए प्रतिबंधों की घोषणा की। जिसमें रूसी कोयले पर प्रतिबंध लगाया गया। इसके अलावा रूसी जहाजों को यूरोपीय संघ के 23 देशों के बंदरगाहों तक जाने से रोक दिया गया। इसी कड़ी में अमेरिका ने बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो वयस्क बेटियों की संपत्‍त‍ि पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

रूसी बैंकों को अमेरिकी वित्तीय प्रणाली में शामिल होने से रोका गया

अमेरिका ने कहा कि यह यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए जवाबी कार्रवाई में रूसी बैंकों के खिलाफ दंड को और सख्त कर रहा है। सबरबैंक और अल्‍फा बैंक की संपत्ति के खिलाफ अमेरिकी वित्तीय प्रणाली में शामिल होने से रोका गया है। अमेरिका ने उन संस्थानों को व्यापार करने से रोक दिया है।

पुतिन के अन्‍य शीर्ष नेताओं के परिवारों के खिलाफ सख्‍त प्रतिबंध लगाया गया

अमेरिका ने पुतिन की वयस्क बेटियों मारिया पुतिना और कतेरीना तिखोनोवा पर लगाए गए प्रतिबंधों के अलावा प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन को भी निशाना बनाया है। इसमें रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की पत्नी और बच्चे और पूर्व राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व रूस की सुरक्षा परिषद के सदस्य दिमित्री मेदवेदेव भी शामिल हैं। पुतिन के परिवार के सभी करीबी सदस्यों को अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से अलग कर दिया गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका में उनके पास मौजूद किसी भी संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button