देश

सजा के बाद लालू यादव ने किया ट्वीट….साथ है जिसके जनता…उसके हौसले क्या तोड़ेंगी सलाखें..!

(शशि कोन्हेर) : पटना – डोरंडा कोषागार से जुड़े चारा घोटाले के मामले में सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को सीबीआइ कोर्ट ने पांच साल की सजा सुना दी। चारा घोटाला मामले में डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी में लालू को 15 फरवरी को कोर्ट ने दोषी ठहराया था। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सजा सुनाए जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है। लिखा है, अन्याय असमानता से तानाशाही ज़ुल्मी सत्ता से लड़ा हूं लड़ता रहूंगा। डाल कर आंखों में आंखें सच जिसकी ताकत है। साथ है जिसके जनता उसके हौसले क्या तोड़ेंगी सलाखें। मैं उनसे लड़ता हूं जो लोगों को आपस में लड़ाते हैं। वो हरा नहीं सकते इसलिए साजिशों से फंसाते हैं। ना डरा ना झुका, सदा लड़ा हूं और लड़ता ही रहूंगा। लड़ाकों का संघर्ष कायरों को ना समझ आया है ना आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button