देश

मामूली कहासुनी के बाद, उसने पीट-पीट कर पत्नी की, हत्या कर दी….

राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके में मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के एक शख्स ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने थक जाने पर घर से जाने से मना कर दिया था।

Advertisement

उसने यह कहा था कि आज थक गई हूं, कल घर चलेंगे, इसी बात को लेकर दोनों के बीच बवाल हो गया और पति ने पत्नी की पीटकर जान ले ली। बहरहाल अलीपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मरने वाली महिला की पहचान हरियाणा के अंबाला निवासी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी अपनी पत्नी के साथ अंबाला से अपनी बेटी को लेने के लिए दिल्ली के अलीपुर इलाके में स्थित अपने छोटे भाई के घर आया था। दरअसल उसकी बेटी पंद्रह दिन पहले अपने चाचा के घर आई थी। जानकारी के मुताबिक 22 अप्रैल की रात पुलिस को अलीपुर के बुढपुर गांव में एक महिला के घर में अचेत पड़े होने की जानकारी मिली।

Advertisement
Advertisement


मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा के महिला के चेहरे पर गहरे चोट के निशान हैं। जख्मीहालत में पुलिस महिला को लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच में पता चला कि मृतका गुड़िया देवी अपने पति जन्म जय सिंह और दो बच्चों के साथ अंबाला में रहती थी। 15 दिन पहले उसकी 12 साल की बेटी मनप्रीत अपने चाचा राजकुमार के घर आई थी।

Advertisement


20 अप्रैल को जन्म जय सिंह अपनी बेटी को वापस ले जाने के लिए पत्नी और डेढ़ साल के बेटे के साथ अपने छोटे भाई के घर पर आया था। राजकुमार की पत्नी राधिका द्वारा पुलिस को को दिए गए बयान के मुताबिक दोपहर में दोनों भाइयों ने शराब पी। शराब के नशे में उसके जेठ ने अपनी पत्नी को अंबाला चलने के लिए कहा। लेकिन जेठानी ने कहा कि वह आज काफी थक गई हैं, कल घर चलेंगे।

Advertisement


इस बात को लेकर ही जेठ नाराज हो गए और गाली गलौज करते हुए पत्नी की पिटाई करने लगे। बीच-बचाव करने पर वे उसे भी मारने के लिए दौड़े तो राधिका बच्चों को घर के बाहर लेकर गई और वहीं पर उन्हें खेलते हुए छोड़कर काम पर फैक्ट्री चली गई। इसके बाद रात में जब वह आईं तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। काफी आवाज लगाने के बाद जेठ ने जब दरवाजा खोला तो उसने देखा कि जेठानी फर्श पर गिरी हैं और उसके मुंह से खून निकल रहा है।


हालांकि तबतक वह जिंदा थीं। उनकी सांसे चल रही थी। इस पर राधिका ने तत्काल पुलिस को फोन कर सूचित दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button