छत्तीसगढ़

पति से विवाद के बाद एक महिला ने दो बच्चों सहित अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर लगाई..आग तीनों की मौत

(शशि कोन्हेर) : अम्बिकापुर:  जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहाँ पति से विवाद होने से एक महिला ने दो मासूम बच्चों सहित अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर लगाई आग। आग लगने से जलकर सभी की दर्दनाक मौत हो गई है।

आपको बता दे कि सूरजपुर जिले के जरही  निवासी संजीव कुमार और उसकी मृतक पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था, जहा शनिवार की बीती रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद इतना बढ़ा की। पति के रात ड्यूटी जाने के बाद पत्नी ने अपने दोनों मासूम बच्चों सहित  खुद पर मिट्टी तेल डालकर कर आग लगा ली।

जिसके बाद आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में लाया गया था। जहां इलाज के दौरान पत्नी सहित दो बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। फिलहाल मणिपुर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button