विदेश

भूकंप से दहला अफगानिस्तान, 250 से अधिक की मौत….

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बुधवार तड़के भूकंप के जबरदस्त झटके आए। USGS की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 रिकार्ड की गई। अफगानिस्तान के पाकटिका प्रांत में भूकंप के कारण 255 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पाकिस्तान से अब तक जान-माल के हानि की खबर नहीं है।

USGS के अनुसार अफगानिस्तान के दक्षिण पूर्व में स्थित खोस्त से 44 किमी दूर 51 किमी की गहराई में भूकंप आया था। अफगानिस्तान के पूर्वी इलाके पाकटिका में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। आपदा प्रबंधन अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस भूकंप में अधिक नुकसान पाकटिका में हुआ है।

तालिबानी प्रशासन के आपदा प्रबंधन अथारिटी के प्रमुख मोहम्मद नसीम हक्कानी ने बताया कि प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्य जारी है। स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि भूकंप में अनेकों मकान क्षतिग्रस्त हो गए और मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button