बिलासपुर में लॉन्च हुई किफायती इंटरनेट-केबल सेवा, लोकल ऑपरेटर्स को बड़ी राहत

(दिलीप जगवानी/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर में केबल टीवी और इंटरनेट सेवा के क्षेत्र मे जीटीपीएल और रेलवायर नेटवर्क को साथ लेकर नयी सर्विस लॉन्च की गई, दावा है कि कम दर पर तेज इंटरनेट और केबल सेवा ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में केबल ऑपरेटर शामिल हुए। कंपनी के अनुसार यह प्लान खास तौर पर स्थानीय केबल ऑपरेटरों और ग्राहक दोनों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया है।
मौजूदा समय में बड़े ब्रांड्स के बीच बढ़ते मुकाबले के कारण स्थानीय केबल टीवी ऑपरेटरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यह नया मॉडल उनके लिए राहत लेकर आया। कंपनी का दावा है कि जीटीपीएल और रेलवायर जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के साथ मिलकर कम दरों में बेहतर इंटरनेट और केबल टीवी सुविधा दी जाएगी। साथ ही लोकल ऑपरेटर ग्राहकों को बेहतर सर्विस भी उपलब्ध कराएंगे।
कंपनी के सीईओ शांतनु सरकार ने कहा कि रेलवायर एक गवर्नमेंट अप्रूव्ड इंटरनेट सेवा है और जीटीपीएल देश की बड़ी केबल नेटवर्क कंपनियों में शामिल है। उनका दावा है कि कम कीमत, बेहतर नेटवर्क और लोकल सर्विस ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होगी, जिससे वे बाजार में मजबूती से टिक पाएंगे।मात्र सौ रूपये मे सात सौ चैनल एचडी क्वालिटी साथ मे 50 mbps 110 रु प्लस टैक्स और 100 mbps 150 रु प्लस टैक्स इंटरनेट सर्विस का ऑफर ऑपरेटरों को फायदा पहुंचाएगा।
इस मौके पर केबल ऑपरेटर्स का शंका समाधान भी किया गया।वहीं सिटी केबल नेटवर्क के डायरेक्टर राजीव पंजीयारा ने कहा कि इस नई सेवा से बिलासपुर में इंटरनेट और केबल टीवी क्षेत्र में नई क्रांति आएगी और स्थानीय ऑपरेटरों और ग्राहकों को सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही कहा नियमों मे बँधी केबल टीवी इंटरनेट सेवा जोखिमो से परे है।
कार्यक्रम में मौजूद ऑपरेटरों ने भी माना कि जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के बीच कम कीमत में बेहतर ऑफर मिलने से स्थानीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा से बड़ी मदद देगा।राजधानी रायपुर दुर्ग भिलाई के बाद यह किफायती केबल नेटवर्क सर्विस बिलासपुर मे शुरू की गई है।




