न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज की टीम ने सीवी रमन विश्वविद्यालय में लगाया दो दिवसीय डेंटल कैंप, 200 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों का हुआ दंत परीक्षण.

बिलासपुर। डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय में 17 और 18 सितंबर को दो दिवसीय डेंटल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस आयोजन में न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएँ दीं।
कैंप में 200 से अधिक विद्यार्थियों और प्राध्यापकों का दंत परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श के साथ ही दवाइयाँ दीं और दंत रोगों से बचाव के उपाय बताए।
डेंटल कॉलेज की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल ने कहा कि युवा वर्ग दांतों की साफ-सफाई को लेकर लापरवाह होते जा रहे हैं। खान-पान और हानिकारक पदार्थों के सेवन से दांतों की समस्याएँ बढ़ रही हैं। इसी उद्देश्य से जागरूकता लाने के लिए यह शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अंकित, डॉ. शुभांगी, डॉ. स्वानाम्भा, डॉ. सौरभ, डॉ. लवनिया, डॉ. प्रियंका, डॉ. एकता और डॉ. ईशानी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की जांच कर उन्हें दंत स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी।
कैंप का आयोजन विश्वविद्यालय के चेयरमैन प्रकाश डावड़ा, सचिव अशोक अग्रवाल और डीन डॉ. राणा वर्गीस के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार घोष, कुलसचिव डॉ. अरविंद कुमार तिवारी और जनसंपर्क अधिकारी किशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहे।




