• lokswarad_9
  • Dr CV Raman Portal Header Ad
  • lokswarad_1
  • javascript slider
  • lokswarad_4
अंतरराष्ट्रीय

अभिनेत्री मनीषा कोइराला करेंगी नेपाल चुनाव में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के लिए प्रचार

(शशि कोन्हेर) : बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। मनीषा ने चुनाव में प्रचार के संबंध में ट्वीट करते हुए बताया कि वह शुक्रवार को पार्टी की दो रैलियों को संबोधित करेंगी।

Advertisement

साथ ही कोइराला ने कहा कि नेपाल में प्रगतिशील राजनीति के नाम पर राष्ट्रवादी ताकतों के बहिष्कार से देश को भारी नुकसान हुआ है। बता दें 52 वर्षीय मनीषा कोइराला नेपाल के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री बिशेश्वर प्रसाद कोइराला की बेटी हैं। बिशेश्वर प्रसाद कोइराला नेपाली कांग्रेस के संस्थापक भी थे।

Advertisement

20 नवंबर को नेपाल में आम चुनाव
20 नवंबर को नेपाल में आम चुनाव होने है। इस बार नेपाल की मुख्य पार्टियां छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है, जिससे यह चुनाव पहले से कई गुना ज्यादा दिलचस्प हो गया है। राजधानी काठमांडू से लेकर नेपाल के तराई के इलाकों तक राजनैतिक पार्टियां ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।

Advertisement

चुनाव के लिए भारत सरकार भी कर रही मदद


इन चुनाव के सफल आयोजन के लिए भारत सरकार ने भी नेपाल की मदद की है। भारतीय दूतावास से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेपाल ने वाहनों के लिए सरकार से निवेदन किया था।

इसके बाद वित्त मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने नेपाल के वित्त मंत्री जनार्दन शर्मा को 200 वाहन सौंपे। इन 200 वाहनों में से 120 सुरक्षा बलों के लिए उपयोग की जा रही है और 80 वाहन नेपाल चुनाव आयोग के लिए हैं।

नेपाल के राज घराने से हैं मनीषा का ताल्लुक
बता दें कि मनीषा कोइराला 1990 से लेकर वर्ष 2000 तक बालीवुड की चर्चित अभिनेत्री रहीं हैं। उन्होंने बांबे, खामोशी, दिल से और सौदागर जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

हालांकि, मनीषा का ताल्लुक नेपाल के राजनीतिक परिवार से भी रहा है। मनीषा कोइराला के परदादा नेपाल के बड़े बिजनेसमैन थे। वहीं मनीषा के दादा कोइराला नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा उनके पिता भी नेपाल सरकार में मंत्री रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button