जांजगीर-चाम्पा

जेल से छूटे आरोपी ने फिर रची खूनी वारदात, बेटे संग 4 को उतारा मौत के घाट.

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवतरा में हुए सनसनीखेज चौहरे हत्याकांड का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। जमीन विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी निवेदिता पाल और एएसपी उमेश कश्यप स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच की कमान संभाली।

Advertisement

दरअसल 14 मई की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भवतरा में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

Advertisement

पुलिस और साइबर टीम ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक मेदनीराम कश्यप के बेटे सोनसाय कश्यप और उसके पुत्र गोलू कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने जमीन विवाद के चलते हत्या करना कबूल कर लिया।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सोनसाय कश्यप वर्ष 2009 में अपने छोटे भाई की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है और करीब दो साल पहले जेल से रिहा होकर बाहर आया था। जेल से लौटने के बाद से ही उसका अपने पिता से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button