देश

पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी….

महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें आज 15 मई से लागू हो गई हैं। राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल 97 रुपये 77 पैसे और डीजल 90 रुपये 67 पैसे प्रति लीटर मिलेगा। वहीं CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है।

Advertisement

करीब दो साल बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में लगभग 3 रुपये प्रति लीटर तक इजाफा किया है। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Advertisement

ईंधन की कीमतों के साथ-साथ CNG के दाम भी बढ़ाए गए हैं। राजधानी दिल्ली में अब एक किलो CNG के लिए लोगों को 79 रुपये 9 पैसे खर्च करने होंगे।

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी इसका मुख्य कारण है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते क्रूड ऑयल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से तेल कंपनियों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा था। ऐसे में घाटे की भरपाई के लिए कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहती है, तो आने वाले दिनों में ईंधन के दाम और बढ़ सकते हैं। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब और परिवहन खर्च पर पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button