जांजगीर-चाम्पा

तालाब में डूबे चार बच्चों की हुई मौत….गांव में पसरा मातम  

जांजगीर। बलौदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर है। खेलते-खेलते तालाब में उतरे चार मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चे 8 से 11 साल की उम्र के थे।

Advertisement

घटना उस वक्त हुई जब बच्चे दोपहर में तालाब के पास पहुंचे और नहाने के लिए पानी में उतर गए। गहराई का अंदाजा न होने से सभी डूब गए।

Advertisement

शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तालाब किनारे चप्पलें और कपड़े मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से चारों बच्चों के शव बरामद किए गए।इस हादसे से गांव में मातम पसर गया है। बलौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button