बिलासपुर
अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 45 लीटर शराब जब्त.

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगाड़ाडीह में पुलिस ने 22 वर्षीय लाल बहादुर रात्रे को 45 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत लगभग 9 हजार रुपये आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की और आरोपी के घर से दो 20 लीटर और एक 5 लीटर के जेरिकेन में शराब बरामद की। आरोपी के पास कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं था।पुलिस ने मौके पर गवाहों की मौजूदगी में शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।




