बिलासपुर

मूसलाधार बारिश से धंसी सड़क, पावर हाउस चौक पर बना बड़ा गड्ढा, हादसे का खतरा बढ़ा

 

Advertisement

बिलासपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। तोरवा-लालखदान रोड स्थित पावर हॉउस चौक के पास सड़क धंस गई है, जिससे बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है।

Advertisement

बारिश के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंसने से यहां हादसे का खतरा मंडराने लगा है। खासकर रात के समय गड्ढा दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, लेकिन अब तक गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई गई है।

 

Related Articles

Back to top button