देश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा….6 यात्रियों की मौत, दर्जनों घायल

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हादसा घटित हो गया। एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन संख्या 61.200 किलोमीटर के पास सवारियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बस रेलिंग तोड़ते हुई नीचे जा गिरी। इस हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 22 सवारियां घायल हुई हैं।

Advertisement
Advertisement

स्लीपर कोच बस में सवार थे 45 यात्री

Advertisement

मंगलवार की शाम लुधियाना से रवाना हुई स्लीपर कोच बस में 45 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना पर थाना नगला खंगर पुलिस और यूपीडा की टीम के साथ अधिकारी पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर छह यात्रियों की मौत हो गई। 22 घायल सवारियों को सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button