देश

आमिर खान…10 अप्रैल को धर्म परिवर्तन कर, बन जाएगा अभय त्यागी..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के क्षेत्र के लोनी तिराहा स्थित रामलीला मैदान में रविवार को महायज्ञ के दौरान दिल्ली के कर्दमपुरी निवासी आमिर खान ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाने की इच्छा जताई। इस पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने चंदन का टीका लगाकर पटका पहनाया और त्यागी महासभा के अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी ने आमिर खान का नामकरण अभय त्यागी किया।

Advertisement
Advertisement

इस बाबत त्यागी महासभा अध्यक्ष धर्मेन्द्र त्यागी ने बताया कि सनातन कुंडीय महायज्ञ संपन्न होने के बाद दिल्ली के कर्दमपुरी निवासी युवक आमिर खान ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाने की इच्छा जताई। उन्होंने बताया कि वह अविवाहित हैं और वेल्डिंग का कार्य करता हैं। उनके पूर्वज सनातन धर्म से थे। ऐसे में उनकी आस्था सनातन धर्म में है। भगवान शिव उसके अराध्य हैं। वह पिछले कई वर्ष से उनकी पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वह बिना किसी दबाव के सनातन धर्म अपनाना चाहते हैं।

Advertisement

त्यागी महासभा के अध्यक्ष धर्मेन्द्र त्यागी ने बताया कि उन्होंने युवक को अपना गोत्र देते हुए उनका नामकरण अभय त्यागी किया है। युवक से कानूनी औपचारिकताओं की पूर्ति के लिए कागजात मंगाए हैं। कागजी कार्रवाई कराने के बाद आगामी 10 अप्रैल को विधि-विधान से मंदिर में जनेऊ संस्कार कराकर युवक को सनातन धर्म में शामिल किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button